फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Medical waste will not be scattered in the hospital

अस्पताल में नहीं बिखरेगा मेडिकल वेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Medical waste will not be scattered in the hospital
जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल वेस्ट व अन्य कचरा नहीं बिखरेगा। सफाई व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए बनाई विभाग ने हॉस्पिटल क्लीनलीनेस एंड इंफेक्शन कंट्रोल कमेटी गठित की है। यही कमेटी नागरिक अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी के रूप में भी कार्य करेगी। अस्पताल में इंफेक्शन को रोकना कमेटी का प्राथमिक कार्य रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल की सफाई व्यवस्था की निगरानी और संक्रमण से बचाव के कार्यों पर भी कमेटी की निगरानी रहेगा। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस कमेटी में डॉक्टरों व अन्य अधिकारियों सहित 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। ये सदस्य अस्पताल में बैक्टीरिया, कोरोना वायरस व अन्य वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए खुद तो कार्य करेंगे ही, साथ में अस्पताल में कर्मचारियों को भी इस संबंध में प्रशिक्षित करेंगे। स्टाफ की लापरवाही से अस्पताल में आने वाले किसी मरीज को संक्रमण न फैले, इस पर कमेटी की विशेष नजर रहेगी। अगर किसी डॉक्टर या स्टाफ सदस्य की लापरवाही के कारण किसी मरीज को किसी प्रकार का संक्रमण फैला तो कमेटी विचार-विमर्श कर उस पर विभागीय कार्रवाई करने के लिए भी स्वतंत्र होगी। सदस्यों द्वारा जहां मरीजों को हाथ धोने के तरीके व संक्रमण से बचाव के उपाय इलाज के साथ-साथ बताए जाएंगे, वहीं अस्पताल स्टाफ को विभाग के विभिन्न कार्यक्रम, नीडल इंजरी से बचाव और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम की भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए स्टाफ को समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल की गायनी डॉ. रेनू चावला, इमरजेंसी व स्कीन डॉ. मिनाक्षी गोयल, मेडिसिन विभाग से डॉ. राजीव मित्तल, इंफेक्शन कंट्रोल ऑफिसर डॉ. राजेंद्र, बच्चों के डॉ. अनिल अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता गोयल, सर्जरी विभाग से डॉ. रजत पंकज व कायाकल्प नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पुनिया को कमेटी में शामिल किया गया है। इनमें अलावा चीफ फार्मासिस्ट कांता छाबड़ा, मैटर्न बाला पूरी, लैब टेक्नीशियन राजेंद्र व आईसीएन प्रवीन कुमारी को भी सदस्यों के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि कमेटी की सदस्यता के बारे में सभी सदस्यों को लिखित पत्र प्रेषित किए गए हैं। इसकी सूचना विभाग के पंचकुला मुख्यालय को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संक्रमण को रोकना और सफाई पर निगरानी करना कमेटी का मुख्य कार्य रहेगा। कमेटी 2 जुलाई से गतिशील कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed