फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MC employee protest

कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं बुलाए तो सत्ताइस को घेराव

Sun, 18 May 2014 12:42 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sun, 18 May 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
MC employee protest
कैथल नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला कन्वेंशन जिला प्रधान शिवचरण की अध्यक्षता में जवाहर पार्क में हुई। जिसका संचालन सचिव राजेंद्र टांक ने किया।
विज्ञापन


वहीं कन्वेंशन में फायर ब्रिगेड सहित चारों ब्लॉकों के सभी कच्चे एवं पक्के कर्मचारियों ने भाग लेकर राज्य सरकार पर बार-बार वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता जनरैल सिंह चिनालिया सहित राज्य उप-प्रधान अशोक परोचा ने कहा कि राज्य की सरकार दलित हितैषी होने का नारा देकर सत्ता में आई थी।

गोहाना की शक्ति रैली के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों को कई तरह के तोहफे देने की बात की थी। जो लागू नहीं हुई है। जिस कारण नगर पालिका कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि तालमेल कमेटी के आह्वान पर 21 व 22 फरवरी 2014 को 2 घंटे की हड़ताल रखी गई थी।
विज्ञापन


जिसमें पालिका कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया था। 26 फरवरी को राजय सरकार ने कर्मचारियों को जायज मानते हुए उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन बाद में राज्य सरकार ने वादाखिलाफी करते हुए मानी गई मांगों का पत्र आज तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री के निवासर पर बड़ी रैली का आयोजन कर उनका घेराव किया जाएगा। ब्लॉक प्रधान रामशरण कल्याण, ब्लॉक सचिव राममेसर गिल ने कहा कि इस घेराव में कैथल के सभी कच्चे व पक्के कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रधान शिवचरण, प्रदेश महासचिव जरनैल सिंह कहा कि नपा चीका व कलायत के कर्मचारी 148 दिनों से पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। संघ नेताओं ने चेतावनी दी है कि जल्द इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया तो 27 मई को जिले के सभी कर्मचारी नगर पालिका चीका सचिव एवं प्रधान का घेराव करेंगे। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि यह संघर्ष फिर चीका का न रहकर पूरे प्रदेश का बन जाएगा।


जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। वहीं सर्वकर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह एवं संगठन सचिव कृपाल सिंह ने कहा कि सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा जहां नगर पालिका आंदोलन मेंहर  संभव सहयोग करेगा वहीं सरकार की वायदाखिलाफी के चलते 25 मई को रोहतक में कन्वैंशन कर आगामी आंदोलन की घोषणा करेगा। इस अवसर पर राजेंद्र सिणद, जयप्रकाश, रामशरण, कल्याण, चिंतो देवी, विद्या देवी, अंगूरी, कमलेश, रमेश व अन्य कर्मचारी नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed