{"_id":"69d956bf274f571d0b05ee17","slug":"mast-qalandars-became-the-champions-of-kcl-league-2-defeating-veer-warriors-team-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147749-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मस्त कलंदर बनी केसीएल लीग-2 की चैंपियन, वीर वॉरियर्स टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मस्त कलंदर बनी केसीएल लीग-2 की चैंपियन, वीर वॉरियर्स टीम को हराया
Sat, 11 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते कलाकार क्रिकेट लीग सीजन-2 की ट्राफी के साथ विजेता मस्त कलंदर टीम के खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में खेले गए कलाकार क्रिकेट लीग (केसीएल) सीजन-2 के फाइनल मुकाबले में मस्त कलंदर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीर वॉरियर्स को 74 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मनजीत पांचाल की कप्तानी में टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला वीर वॉरियर्स के लिए गलत साबित हुआ। मस्त कलंदर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से विशु पुठी ने 45 गेंदों में नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेली। बिंटू पाबड़ा ने 27, योगी अंजाना ने 16 और जीत घणघस ने 13 रन बनाकर अहम योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीर वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान यूके हरियाणवी और योगेश दहिया बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद केपी कुंडू ने 47 गेंदों में 60 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया और टीम 14.4 ओवर में 93 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
मस्त कलंदर की ओर से योगी अंजाना ने 11 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि विशु पुठी ने 2 विकेट हासिल कर ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विशु पुठी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने फाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ा, जबकि सेमीफाइनल में 18 रन देकर 5 विकेट लिए थे। लीग के समापन पर चारों टीमों के कप्तानों ने आयोजकों और प्रायोजकों का आभार जताया। केसीएल के डायरेक्टर डॉ. बलविंद्र ढुल ने कहा कि यह सीजन खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए यादगार रहा, जिसमें कलाकारों ने खेल के साथ मनोरंजन का भी बेहतरीन मिश्रण पेश किया।
खेल जीवन में अनुशासन और ऊर्जा का स्रोत : डॉ. बलविंद्र
डॉ. बलविंद्र ढुल ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि जीवन में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और वे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।