फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Martyr Squadron Leader's memorial unveiled tomorrow

Kaithal News: बलिदानी स्क्वाड्रन लीडर के स्मारक का कल अनावरण

Thu, 17 Jul 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Martyr Squadron Leader's memorial unveiled tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक के निकट बलिदानी स्क्वाड्रन लीडर महेश चंद गुलाटी की स्मृति में बनाए गए स्मारक का अनावरण आगामी 18 जुलाई को किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के प्रधान जगजीत फौजी ने दी।

उन्होंने बताया कि महेश गुलाटी का नाम एमआईएस पोर्टल पर दर्ज है और अब उनके बलिदान को अमर करने के लिए नगर परिषद कैथल द्वारा स्मारक तैयार किया गया है।

जगजीत फौजी ने बताया कि 22 मार्च 1986 को भारतीय वायु सेना में सेवारत स्क्वाड्रन लीडर महेश चंद गुलाटी ने पठानकोट से लेह-लद्दाख के लिए एक आपातकालीन उड़ान भरी थी। उस समय क्षेत्र में घना कोहरा और अत्यधिक खराब मौसम था। लेकिन सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक राशन और गोला-बारूद पहुंचाना अत्यावश्यक था।
विज्ञापन


देशहित में अपनी जान की परवाह न करते हुए महेश गुलाटी ने यह जोखिम उठाया, लेकिन लेह-लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों के बीच उनका विमान क्रैश हो गया। उनका पार्थिव शरीर 14 अगस्त 1986 को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद ने बनाया स्मारक ः मातृभूमि के इस वीर सपूत की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के अनुरोध पर नगर परिषद कैथल द्वारा स्मारक निर्माण कराया गया है।

स्मारक का अनावरण 18 जुलाई को किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग मुख्य अतिथि होंगी। नगर परिषद के ईओ दीपक कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।


प्रधान जगजीत फौजी ने नगर के गणमान्य नागरिकों और पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed