{"_id":"698252c54a1a6e1da8011bd1","slug":"married-woman-murdered-in-dulyani-fir-against-five-kaithal-news-c-18-1-knl1004-838737-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डुलयाणी में विवाहिता की हत्या, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डुलयाणी में विवाहिता की हत्या, पांच पर प्राथमिकी
Wed, 04 Feb 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। दहेज की मांग और घरेलू हिंसा का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। गांव डुलयाणी में 27 वर्षीय विवाहिता ज्योति की ससुराल वालों की कथित मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। इस शिकायत पर पूंडरी पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में वेदप्रकाश निवासी सिरटा रोड, कैथल ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं। दूसरी नंबर की बेटी ज्योति की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व गांव डुलयाणी निवासी सुरजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद ज्योति के दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हुए। पिता ने आरोप लगाया कि बच्चों के जन्म के बाद से ही ससुराल पक्ष ज्योति को प्रताड़ित करने लगा और मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था। वर्ष 2021 में इस संबंध में महिला थाने में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन पंचायत के हस्तक्षेप से समझौता हो गया था।
ससुर ने फोन कर बुलाया, अस्पताल में तोड़ा दम ः वेदप्रकाश ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसके जमाई के मोबाइल फोन से ज्योति के ससुर ने कॉल कर कहा कि यहां मारपीट हो रही है, अपनी बेटी को ले जाओ, यह हमें बसने नहीं दे रही। इस सूचना पर उसने अपने भतीजे आशीष और छोटी बेटी अंजू को मोटरसाइकिल पर गांव डुलयाणी भेजा। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो ज्योति गंभीर हालत में चारपाई के पास पड़ी हुई थी। वे उसे तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर ज्योति के पति सुरजीत, ससुर ईश्वर सिंह, सास बीरमती, देवर बिंद्र और ननद गुरमीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में सुनाई पड़ रहीं चीखें
पूंडरी के नज़दीकी गांव डुलयाणी में एक 27 वर्षीय विवाहिता की उसके ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट व मृतका विवाहिता की चीख पुकार व मदद की गुहार लगाने की वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें घर के अंदर से चीख पुकार की आवाज़ें आ रही है और घर के बाहर भी हाथ में लाठी जैसी कुछ हाथ में लिए एक व्यक्ति महिला पर हमला कर रहा है और कुछ महिलाएं व व्यक्ति उसे बचाने की कोशिश में दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में महिला की चीख पुकार सुनकर सभी का दिल पसीजने के साथ हमलावर पर गुस्सा भी भड़क रहा है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। -सुशील प्रकाश, डीएसपी