फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman dies by swallowing poison

जहर निगलने से विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies by swallowing poison
कैथल। शिव नगर करनाल में कैथल के नानकपुरी कॉलोनी निवासी एक महिला की जहरीले पदार्थ निगलने से मौत हो गई गई। परिजनों का आरोप है कि संजना को उसके ससुराल पक्ष ने जहर दिया है। पुलिस ने शिकायत पर पति, सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतका की भाभी सुनीता ने बताया कि संजना की शादी वर्ष 2020 में की गई थी। शादी में उन्होंने अपने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और कभी मोटरसाइकिल तो कभी कुछ सामान की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर संजना से मारपीट की जाती थी। आरोप है कि अब संजना को जहरीला पदार्थ दे दिया। बेसुध हालत में सोमवार को वे संजना को कैथल शाह अस्पताल में लेकर आए। जहां पर बुधवार सुबह संजना की मौत हो गई। संजना ने 20 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। संजना अपने पीछे दो लड़कों को छोड़ गई है। आरोप है कि संजना की मौत की सूचना के बाद भी न तो उसका पति आया और न ही सास-ससुर आए। सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पति, सास-ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed