{"_id":"612e7ab18ebc3eb3b44d71ef","slug":"married-woman-dies-after-consuming-medicine-kept-in-wheat-kaithal-news-knl817261166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं में रखने वाली दवा खाकर विवाहिता ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं में रखने वाली दवा खाकर विवाहिता ने जान दी
विज्ञापन
Married woman dies after consuming medicine kept in wheat
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी के गांव ट्योंठा में एक विवाहिता ने गेहूं में रखने वाली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने पति व जेठ सहित अन्य व्यक्ति पर पैसों के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, जेठ व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव बड़सीकरी कला निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। वे चार भाई-बहन है। उसकी बहन मनकौर की शादी करीब 6 साल पहले सोनू निवासी टयोठा के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। उसकी बहन पर दो बच्चे हैं। इनमें एक लड़का व एक लड़की है। मंगलवार को वह मजदूरी के लिए गांव थाना अपनी बुआ पानपोरी के यहां मौजूद था।
सुबह आठ बजे उसके बहनोई सोनू ने फोन पर सूचना दी की आप जल्दी पूंडरी आओ। उन्होंने यहां आने का कारण नहीं बताया। इसके बाद उनका दोबारा फोन आया जिसमें उसकी बहन मनकोर ने जहर खाने की सूचना दी गई। इसके बाद वह इसे शाह अस्पताल में ले गया। इसके बाद वह परिजनों के साथ शाह अस्पताल में पहुंचा तो यहां उसकी बहन मनकोर बेहोशी की हालत में थी और उसका इलाज चल रहा था। उसकी बहन के साथ उसका पति सोनू घर से पैसे लाने के लिए झगड़ा करता था। इसका जेठ प्रवीन व सोनू की मौसी का लडक़ा पवन निवासी टयोंठा भी उसकी बहन को परेशान व झगड़ा करते थे। इनसे तंग होकर दो महीने से उसकी बहन अपनी बुआ पानपोरी के यहां रह रही थी। 29 अगस्त को उसकी बहन को लेने के लिए सोनू व पवन गांव थाना में गए थे। इस दौरान उसकी बहन को समझा बुझा कर उनके साथ गांव टयोंठा भेज दिया था । इसके बाद मंगलवार को उसकी बहन मनकोर ने अपने पति सोनू, जेठ प्रवीन से घर से पैसे मंगवाने के दबाव से तंग गेहूं के रखने वाली दवा निगल ली। जिस कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोपी पति सोनू, जेठ प्रवीन व पवन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में शिकायतकर्ता के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।