फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married's death due to poison, relatives jammed by accusing in-laws of murder

जहर से विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Married's death due to poison, relatives jammed by accusing in-laws of murder
Married's death due to poison, relatives jammed by accusing in-laws of murder - फोटो : Kaithal
32 वर्षीय विवाहिता की जहर खाने से परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने जहर खुद खाया या उसे खिलाया गया, अभी ये बात संदेहास्पद बनी हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर पुराने बस अड्डे के सामने सड़क पर जाम लगाकर रोष प्रकट किया। पुलिस कर्मचारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। आधे घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सफीदों निवासी जितेंद्र व संटी ने बताया कि उसकी बहन की शादी कैथल अमरगढ़ कॉलोनी के युवक सतपाल के साथ वर्ष 2007 में की थी। उन्होंने शादी में अपनी को सामाजिक तौर पर दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू के पति सतपाल को शराब पीने लत है और उसके मारपीट करता था। इस बारे में उसकी बहन ने उन्हें कई बार बताया था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों को भी इस बारे में बात की गई। इसके बाद भी उसका पति नहीं माना। उन्हें बताया गया है कि वीरवार को सोनू के पेट में दर्द हुआ था। दवाई के बहाने ससुराल वालों ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद वे इसे दोपहर 12 बजे अस्पताल में भर्ती करा दिया, जिसकी सूचना उन्हें पांच घंटे बाद शाम को पांच बजे मायके वालों को दी गई। सूचना के बाद मायके वाले अस्पताल पहुंचे। जहां सोनू की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद वीरवार-शुक्रवार की रात तीन बजे उसकी मौत हो गई। मां सहित अन्य लोगों ने ससुराल के लोगों पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विवाहिता की मौत से गुस्साए परिजन शाह अस्पताल के बाहर पुराने बस अड्डे के बाहर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। इन लोगों ने ससुराल पक्ष पर पुलिस के साथ सांठगांठ कर मामला दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस ने भी उनकी मौजूदगी बिना ही ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए है। जिस पर वे सहमत नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने पुराने बस स्टैंड पर लगभग आधा घंटा जाम लगाया। इससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। थाना शहर व सिविल लाइन से पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया। डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत अनुसार दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed