{"_id":"6aef742b34faf162f602a937","slug":"markets-come-alive-on-chhoti-diwali-shopkeepers-beam-as-shopping-activity-picks-up-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157630-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छोटी दीपावली पर बाजारों में लौटी रौनक, खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छोटी दीपावली पर बाजारों में लौटी रौनक, खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले
विज्ञापन
छोटी दीपावली पर सीवन के मुख्य बाजार में लोगों की चहल-पहल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। छोटी दीपावली के अवसर पर शनिवार को सीवन के मुख्य बाजार में रौनक देखने को मिली। कई दिनों से ग्राहकों की कम आवाजाही के कारण बाजार में कारोबार की गति धीमी चल रही थी, लेकिन छोटी दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़ ने दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। सुबह से ही लोग परिवारों के साथ खरीददारी करने के लिए बाजार पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही और बढ़ गई। दीपावली के मद्देनजर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ था। बाजार में मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी लड़ियां, सजावटी सामान, पूजा सामग्री, मिठाइयां और घरों में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न वस्तुओं की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही थी। विशेष रूप से मिट्टी के दीयों की दुकानों पर लोगों की दिलचस्पी दिखाई दी। पारंपरिक मिट्टी के दीये दीपावली की पुरानी संस्कृति और परंपरा की याद दिला रहे थे।
-- -- -- --
दुकानदार विक्की आहूजा, जितेंद्र बवेजा, गोल्डी रहेजा और अशोक कथूरिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से बाजार में ग्राहकों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। त्योहार नजदीक होने के बावजूद खरीददारी की गति धीमी रहने से दुकानदारों को चिंता सता रही थी। हालांकि छोटी दीपावली पर बाजार में जिस प्रकार ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी और लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार खरीददारी की, उससे व्यापारियों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली रौनक बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल से ही बनती है। दीपावली ऐसा पर्व है, जिसका इंतजार छोटे-बड़े सभी व्यापारी करते हैं। दुकानदारों ने लोगों से अपील की कि त्योहारों पर स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी को प्राथमिकता दें।