{"_id":"5f4bd84b8ebc3e19666ca667","slug":"market-open-kaithal-news-knl425151190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दौरान लंबे समय बाद संडे को खुले बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दौरान लंबे समय बाद संडे को खुले बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल के दौरान पहली बार रविवार को बाजार खुले तो दुकानदारों ने बड़ी राहत की सांस ली। सुबह सोमवार व मंगलवार को बंद की आशंका के साथ दुकानदारों ने प्रतिष्ठान खोले। सुबह दस बजे तक जब पता चला कि सोमवार व मंगलवार का बंद वापस ले लिया गया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे इस सप्ताह पहले शनिवार व रविवार के बंद से बचे। अब सोमवार व मंगलवार को भी बंद न होने के कारण दुकानदारों ने खुशी मनाई। रविवार को बाजार में ग्राहक जरुर कम नजर आए, लेकिन दुकानदारों के लिए बाजार खुलना राहत की बात रही।
मेन बाजार प्रधान चंद्रगुप्त गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यापारियों की भावनाओं को समझकर फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को लॉकडाउन से संबंधित फैसला लेने से इंकार किया है। जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
सर्राफा एसोसिएशन के सचिव सुंदर लाल वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहली बार ही रविवार को दुकानें खुली है। यह भी प्रदेश सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार व्यापारियों ने दुकान खोली थी। लेकिन अब सरकार बैकफुट पर आई है और सोमवार व मंगलवार को दुकान बंद रखने के फैसले वापस लिया है। इससे सभी व्यापारियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते दिन सभी व्यापारियों की बैठक गीता भवन मंदिर में हुई थी। जिसमें सोमवार व मंगलवार का दुकान खोलने के लिए विचार करके विधायक लीला राम से मिले थे। विधायक लीला राम ने भी व्यापारियों के हक में ही अपना पक्ष रखा था। आज से उसी का परिणाम है कि सभी व्यापारियों के हक में सरकार ने अपना फैसला वापस लिया। उन्होंने कहा कि आज तो सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मार्केट खुली रहेगी। लेकिन भविष्य में पुराने पैट्रन के अनुसार रविवार को लॉकडाउन रहेगा। प्रवीन कुमार, सुंदर लाल वर्मा, राजेश सर्राफ, विनय बंसल, प्रीतम वर्मा, सत्यनारायण, प्रशांत, विरेंद्र दुआ, शिवकुमार, जतिन कुमार, अंकित गुप्ता, बक्शीराम, बंजरगी, राजन, सचिन बिढान व सतीश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
बाजार बंद की सूचना पाकर खरीददारी करने पहुंच ग्राहक- रविवार को मेन बाजार में खरीददारी करने के लिए पहुंची मोनिका, ज्ञानो, संतोष, मीना, किरन, गोलू, राजू, प्रकाश, श्याम व दीपक ने बताया कि उन्होंने अखबार व टीवी के माध्यम से सूचना मिली थी कि सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद रहेंगे। इसलिए वह आज ही मार्केट में जरूरी सामान खरीदने के लिए आए है। यदि पहले पता होता कि सोमवार को मार्केट खुली रहेगी तो वह सोमवार को ही आते। रविवार को तो घर से बाहर आते हैं तो मन में डर बना रहता है। हालांकि वह अपनी और से महामारी के बचाव के लिए पूरी सावधानी बरते हुए है।
ये मार्केट रही खुली-कपड़ा मार्केट, करियाणा मार्केट, सर्राफा बाजार, लोहा मार्किट, कृष्णा क्लाथ मार्किट, भगतसिंह क्लाथ मार्केट, छोटी मंडी मार्केट, पंजाबी मार्किट, तलाई बाजार, मेन बाजार, छात्रावास रोड, कबूतर चौक, जनता मार्केट, रेलवे रोड, नरवानियां बिल्डींग, ढांड रोड मार्केट, हुडा मार्केट, ट्रेक्टर मार्केट, सिक्का मार्केट, गोल मार्केट, पुराना बस स्टैंट मार्किट, हिंदू स्कूल रोड मार्केट, सब्जी मंडी व अन्य सभी मार्केट खुली रही।
। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के नेता राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग द्वारा जो सोमवार और मंगलवार को लॉकडाउन के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन शुरू किया गया था जो एक चिंगारी से एक ज्वाला बन के सारे हरियाणा में फैली और उसकी सुनवाई केंद्र सरकार तक हुई । केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को समाप्त करके व्यापारियों के हित में बहुत अच्छा काम किया है। जिसके लिए व्यापार मंडल हरियाणा हमारी केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल कैथल शहर प्रदान सिकंदर लाल गुप्ता, सुमेर बंसल, सुमित गुप्ता, युवा प्रधान गगन बंसल, प्रदेश सचिव राम कुमार बंसल मौजूद थे।