{"_id":"57f69bc14f1c1bc41826f770","slug":"market-gold-silver-price-low-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने व चांदी की कीमतों से गिरावट के कारण उमड़ी बाजारों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने व चांदी की कीमतों से गिरावट के कारण उमड़ी बाजारों में भीड़
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बाजारों में लौटी रौनक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में पिछले चार दिनों से आ रही सोने व चांदी के दामों में काफी गिरावट सहित कई कारणों से रौनक लौट आई है। ग्राहक दुकानों तक पहुंचे हैं और खरीददारी शुरू की है। जिससे दुकानदार उत्साहित हैं। नवरात्र, त्योहारी सीजन, शादी का सीजन व फसल के बाजार में आने के चलते भी अब बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। इससे व्यापारी उत्साहित हैं।
अनुमान के अनुसार अगले कुछ अगले कुछ दिनों तक सोने व चांदी के दाम कम रह सकते हैं। नवरात्र से पहले जहां सोने कीमत 31 हजार 200 रुपये थी। अब वह घटकर 30 हजार रुपये के आस-पास पहुंच गई है। वहीं चांदी जहां 45 हजार 500 रुपये प्रति किलो थी अब वह 43 हजार 250 रुपये पर आ चुकी है। नवरात्रों व त्योहारी सीजन के साथ सोने व चांदी के दाम कम होने से लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है। बाजारों में ग्राहकों की खूब भीड़ भी उमड़ रही है।
खूब बिक रहे है सोने चांदी के आभूषण
नवरात्र के उपलक्ष्य में मां दुर्गा की सोने व चांदी की प्रतिमा खूब बिक रही है। मां दुर्गा की चांदी से बनी मूर्तियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शादी के सीजन का देखते हुए कड़े, चूड़ियां, वेडिंग रिंग, कंगन की खूब मांग है। नवरात्र के अष्टमी पूजन के लिए भी श्रद्धालु चांदी की प्लेट, चम्मच सहित अन्य बर्तन खरीद रहे हैं। कंजकों के लिए चांदी के प्लेट, चम्मच, मां दुर्गा के चांदी व सोने के सिक्के खूब खरीद जा रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार की बढ़ी रौनक
सोने-चांदी के विक्रेता अरूण सर्राफ ने बताया कि नवरात्र, त्योहार, शादी का सीजन व फसल एक साथ आने से बाजारों में खूब रौनक आ गई है। बाजारों में महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार सोने-चांदी के गहनें खरीद रही हैं। श्रद्धालु नवरात्र को देखते हुए मां दुर्गा की सोने व चांदी की मूर्तियां, सोने-चांदी के सिक्के, प्लेट, चमच सहित अन्य आभूषण खरीद रहे है। नवरात्र के शुरूआत से सोने व चांदी के दामों में कमी आने से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।
अमेरिकी बाजार का असर
अरूण आभूषण भंडार के संचालक अरूण ने बताया कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की अटकलों के बीच विदेशों में कमजोरी के रुख से धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। कुछ ही दिनों तक ऐसा रहने की उम्मीद है। सोने व चांदी की कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं। अमेरिकी बाजार में ब्याज दरों के बढ़ने की अटकलें हैं।