फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   March as a soldier in honor of martyrs

Kaithal News: शहीदों के सम्मान में सैनिक बनकर निकाली यात्रा

Tue, 19 Sep 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
March as a soldier in honor of martyrs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अनंतनाग में शहीद हुए सेना के 19 राष्ट्रीय राइफल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, कंपनी कमांडर मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट व सैनिक रवि की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए शौर्य अकादमी के विद्यार्थियों ने ‘सैनिक’ यात्रा निकाली। दरअसल, यात्रा में सभी विद्यार्थी सेना की ड्रेस में शामिल हुए।

अकादमी से शुरू होकर यह यात्रा रेलवे रोड अनाज मंडी तक पहुंची। अकादमी संचालक पंकज जांगड़ा ने बताया की शहीद हुए सैनिक के भीतर जो जज्बा और बहादुरी थी वो किसी का भी सीना गर्व से चौड़ा कर सकती है लेकिन अनंतनाग में हुई घटना के बाद से ही पूरे देश में गुस्से का माहौल है। मार्च में शौर्य अकादमी के छात्र-छात्राएं सेना की ड्रेस में थे। मार्च को संस्थान निदेशक जितेंद्र सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया। कई बच्चों के हाथों में तिरंगे भी थे। बच्चों ने इस दौरान सेना के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। साथ ही भारत माता की जय... नारे भी लगाए।
विज्ञापन


शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संस्थान ने सैनिकों के बच्चों को फीस में रियायत देने व शहीदों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में शामिल सैनिक स्कूल की तैयारी कर रही छात्रा उपेक्षा, रीत, नीतिका, साक्षी, गौरी, आदि ने कहा कि वे लोग बड़े होकर सैनिक बन देश की सेवा करना चाहती हैं। जितेंद्र सिंह ने बताया की शौर्य सैनिक अकादमी देश के लिए भविष्य के सेना के अधिकारी तैयार कर रही है। इस मौके पर अकादमी के बच्चों के साथ इस मौके पर देवेंद्र पटेल, रविंद्र, संजीव, विनोद, प्रदीप, कप्तान सिंह तथा अंजु जागलान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed