फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Many officers may come under investigation

Kaithal News: कई अधिकारी आ सकते हैं जांच के लपेटे में

Sat, 01 Nov 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Many officers may come under investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की मंडियों में पीआर धान की आवक इस बार कृषि विभाग के अनुमान से काफी अधिक दर्ज की जा रही है। जबकि मौसम और पैदावार, दोनों ही इस वर्ष कमज़ोर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह अतिरिक्त धान आया कहां से। इस पर डीसी ने सख्ती दिखाते हुए तीन एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है, जो राइस मिलों को अलाट धान और उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन (पीवी) करेगी।

जांच के दौरान गड़बड़ियों की परतें खुलने की पूरी संभावना है। सूत्रों के अनुसार अगर जांच निष्पक्ष हुई तो कई अधिकारी, आढ़ती, मंडी सचिव, एजेंसी निरीक्षक और राइस मिलर इसमें लपेटे में आ सकते हैं। ठीक इसी तरह का मामला हाल ही में करनाल में उजागर हुआ, जहां राइस मिलों को अलाट धान वहां मौजूद नहीं मिला और संबंधित कर्मचारियों पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


खरीद में फर्जीवाड़े की बू, आंकड़े खुद बोल रहे हैं ः पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रति एकड़ उत्पादन 10 से 15 क्विंटल कम बताया जा रहा है, फिर भी मंडियों में धान की आवक ज़्यादा हो चुकी है। यह अंतर खुद ही फर्जीवाड़े की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 29 अक्तूबर तक 8,80,684 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज हुई, जबकि गत वर्ष इसी तारीख तक 7,87,950 मीट्रिक टन धान आया था- यानी 92,734 मीट्रिक टन अधिक आवक। इस खेल में एजेंसी, मंडी सचिव, आढ़ती और पंजीकृत राइस मिलर की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई किसान भी धान खरीद प्रक्रिया में घोटाले के आरोप लगा रहे हैं।


इन चार मंडियों में अधिक गड़बड़ी की आशंका

विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले की ढांड, कैथल नई मंडी, कैथल अतिरिक्त मंडी और पूंडरी मंडी में आवक अनुमान से कहीं अधिक दर्ज की गई है। आशंका है कि दूसरे राज्यों का धान सस्ते दामों पर खरीदकर सरकारी समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चढ़ाया गया है। यदि यह सच साबित हुआ तो यह मामला जिले की सबसे बड़ी खरीद गड़बड़ी के रूप में सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed