फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Many councilors could not pronounce the words of the oath correctly

शपथ के शब्दों का सही उच्चारण न कर सके कई पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Many councilors could not pronounce the words of the oath correctly
53-कैथल। नगर परिषद कार्यालय में पदभार संभालने के बाद नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुर? - फोटो : Kaithal
कैथल। पांच लाइन में पार्षदों को नगर परिषद में अपना पदभार ग्रहण करने के लिए शपथ लेनी थी। इन पांच लाइनों को भी कई पार्षद स्पष्ट ढंग से नहीं पढ़ पाए। यहां तक की एक पार्षद ने तो संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा की बजाए श्रद्धांजलि शब्द पढ़ दिया। इससे पूरे सभागार में हंसी का फव्वारा फूट पड़ा। एसडीएम नवीन कुमार ने कई पार्षदों को शब्दों के उच्चारण पर उन्हें टोका और खुद उच्चारण करके शपथ के शब्दों को ठीक करवाया।
विज्ञापन

सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग व 31 पार्षदों को शपथ दिलवाई जानी थीं। जिसमें सबसे पहले सुरभि गर्ग ने यह शपथ ली। मैं सुरभि गर्ग पत्नी संदीप गर्ग नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए निर्वाचित की गई हूं। सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञा करती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा, ईमानदारी व निष्ठा रखुंगी तथा शुद्ध अंत:करण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी। सुरभि गर्ग अंत:करण शब्द का स्पष्ट उच्चारण नहीं कर पाईं तो एसडीएम ने उन्हें रोकते हुए अंत:करण शब्द दोहराया। फिर सुरभि गर्ग ने यह शब्द दोहराया। इसके बाद वार्ड नंबर दो से पार्षद भी निर्वहन शब्द पर अटक गईं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन से पार्षद सोनिया देवी से सबसे तेज गति से शपथ पढ़ीं। वे भी निर्वहन शब्द पर अटकीं और एसडीएम नवीन कुमार ने उन्हें निर्वहन शब्द का ठीक उच्चारण करने को कहा। इसके बाद एसडीएम के मैं...कहने से पहले ही पार्षद महेश गोगिया ने शपथ के शब्दों को पढ़ना शुरू कर दिया। इस पर एसडीएम ने उन्हें रोकते हुए शपथ शुरू करवाई। फिर महेश गोगिया ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद वार्ड नंबर नौ से निरंजन सैनी को आंखों में दिक्कत के चलते शपथ पढ़ने में परेशानी हुई तो एसडीएम नवीन कुमार ने उन्हें उच्चारण कर शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पार्षद रामफल ने शपथ में सभी के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही तो एसडीएम ने उन्हें रोकते हुए कहा कि सभी की बजाए अपने कर्तव्यों का पालन करना है। इसके बाद पार्षद लीलू सैनी प्रतिज्ञा शब्द को प्रतीक्षा शब्द पढ़ गए तो एसडीएम ने उन्हें रोकते हुए सही उच्चारण के लिए कहा। पार्षद लीलू सैनी व विरेंद्र बत्तरा ने अपनी शपथ के अंत में भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। वहीं पार्षद काका सचदेवा ने शपथ में संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा की बजाए संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि शब्द पढ़ा तो सभी की हंसी छूट गई। इसके बाद एसडीएम ने काका सचदेवा को पूरी शपथ बोलकर दिलवाई।

बाक्स
पार्षद विनस गुप्ता ने ली अंग्रेजी में शपथ
चेयरपर्सन व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में जहां चेयरपर्सन तथा 30 पार्षदों ने हिंदी में शपथ ली, वहीं वार्ड नंबर 25 से निर्वाचित विनस गुप्ता ने अंग्रेजी में शपथ ली।
सुरभि गर्ग कैथल नप की 22वीं अध्यक्ष बनीं
नाम कार्यकाल
अमरनाथ तिवाड़ी : 1947 से 1954
मुरारी लाल मलिक : 1954 से 1955
अमरनाथ तिवाड़ी : 1955 से 1956
लछमन दास : 1956 से 1957
मोती राम : 1957 से 1958
दीनानाथ गुप्ता : 1961 से 1962
ओमप्रकाश शोरेवाला : 1962 से 1968
बिहारी लाल : 1968 से 1969
चरणदास शोरेवाला : 1971 से 1973
मेहर सिंह सैनी : 1987 से 1991
गुलशन मलिक : 1991 से 1994
अर्जुन गुलाटी : 1994 से 1995
अमर सिंह शोरेवाला 1996 से 2000
कमल चौधरी 2000 से 2005
सुनीता बंसल 2005 से 2008
सुरेंद्र रांझा, कार्यकारी 11 अप्रैल 2008 से 10 जून 2008
उर्मिल कोलिया 2008 से 2010
रामनिवास मित्तल 2011 से 2016
यशपाल प्रजापति जुलाई 2016 से अगस्त 2017
पवन थरेजा कार्यकारी 2017 से 2018
सीमा कश्यप जून 2018 से 2021
सुरभि गर्ग 11 जुलाई 2022 से....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed