फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manju studied without tuition, secured second place in the state

बिना ट्यूशन के पढ़ी मंजू, राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Manju studied without tuition, secured second place in the state
39-कैथल। छात्रा मंजू। - फोटो : Kaithal
पाई। गांव सिसमौर निवासी किसान सतीश कुमार की बेटी मंजू ने 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। मंजू ने 500 में से 497 अंक हासिल किए। छात्रा ने गणित और विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

गांव सिसमौर स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल की छात्रा मंजू ने नर्सरी से यहीं शिक्षा प्राप्त की है। मंजू ने बताया कि उसने स्कूल के अलावा घर पर नियमित रूप से करीब चार घंटे तक रोजाना पढ़ाई की। स्कूल और घर में पढ़ाई के अलावा कभी ट्यूशन नहीं लगाया। स्कूल में अध्यापक जो काम करवाते थे, उसे ही अच्छी तरह से याद कर लेती थी। घर जाकर उस कार्य का अभ्यास करती थी। यही कारण है कि उसे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उसने गणित को पसंदीदा विषय बताया। मंजू की बड़ी बहन अंजलि गांव में ही बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी मां सुमन गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed