फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manjot and Jaskirat first in three leg race

Kaithal News: थ्री लेग रेस में मनजोत और जसकीरत प्रथम

Wed, 29 Nov 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Manjot and Jaskirat first in three leg race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें हुई थ्री लेग रेस में मनजोत और जसकीरत प्रथम रहीं।

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। छोटे बच्चों के लिए लेमन रेस, रस्साकशी, थ्री लेग रेस, कबड्डी, खो खो आदि की प्रतियोगिताएं करवाई। बच्चों ने उत्साह के साथ कबड्डी की प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने खोखो के खेल में भी भाग लिया। दौड़ में उमा, वेदांश, सहज, नितेश, जसलीन, हर्ष, अभी, सुनैना, अनिकेत, लविषा, अनमोल, जसकीरत, सुमित, अभिषेक, गौरव सभी अलग अलग कक्षाओं से प्रथम रहे।
विज्ञापन


लेमन रेस में हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में मनजोत और जसकीरत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में आठवीं और नौवीं कक्षा के बच्चों ने जीत हासिल की। इस अवसर पर मुंजाल समूह के चेयरमैन वेद प्रकाश मुंजाल तथा पुष्पा मुंजाल ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल की निदेशक शैली मुंजाल व विक्रम मुंजाल ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलों की ओर भी अवश्य ध्यान देना चाहिए। बच्चे आरंभ से ही यदि खेलों में रुचि लेते हैं तो आगे चल कर देश को अच्छे खिलाड़ी मिल सकते हैं।

उन्होंने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed