{"_id":"5813927f4f1c1bac52bc3deb","slug":"mandi-cotton-selling-start-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में कपास की नीलामी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में कपास की नीलामी शुरू
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
मंडी में कपास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपास की मार्केट फीस कम करवाने को लेकर व्यापारियों द्वारा की जा रही हड़ताल फीस कम किए जाने पर समाप्त हो गई। कपास खरीदने वाले व्यापारियों की हड़ताल समाप्त होने के साथ ही किसानों व व्यापारियों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली। गत करीब 10 दिनों से चल रही हड़ताल के चलते मंडी में आ रही कपास व्यापारियों द्वारा नहीं खरीदी जा रही थी। कपास की बिक्री न होने के कारण जहां अधिकांश किसानों ने अपनी नरमा की फसल को घर पर ही सहेज कर रखने में भलाई समझी वहीं जो किसान मंडी में नरमा लेकर आ तो गए थे, मगर नीलामी न होने के कारण मंडी में पड़ी कपास को व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर रखवाया हुआ था। शुक्रवार को जैसे ही किसानों को सूचना मिली की कपास खरीदने वाले व्यापारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है तथा व्यापारी नरमा की खरीद करने के लिए मंडी में पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही मंडी में जहां कई ढेरियां कपास की नजर आने लगी। वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रखी कपास भी बाहर निकल आई। बाद दोपहर व्यापारियों ने खुलकर कपास की बोली लगाई। जिसके चलते मंडी में आज कपास का भाव 5,100 रुपये प्रति क्विंटल के पास रहा।
मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रणधीर सिंह चहल ने बताया कि सरकार व व्यापारियों के बीच हुए समझौते के पश्चात कपास की खरीद शुरू होने की जैसे ही जानकारी उनके पास आई इसके साथ ही इस बारे मंडी व्यापारियों व किसानों को बताया गया। मंडी में आज न केवल कपास आई है बल्कि इसकी नीलामी भी हुई है।
मार्केट कमेटी सचिव सविता चौधरी ने बताया कि प्रदेश की अन्य मंडियों के साथ कलायत की मंडी में भी कपास की खरीद व्यापारियों ने शुरू कर दी है।