फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mandi clerks are angry after waiting for hours

Kaithal News: घंटों इंतजार करने से मंडी मुनिमों में रोष

Sat, 25 Apr 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mandi clerks are angry after waiting for hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। सोलूमाजरा स्थित अदाणी साइलो में खरीद एजेंसी हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर अनाज मंडी ढांड के मुनिमों में भारी रोष व्याप्त है। मुनिमों का आरोप है कि गेहूं खरीद से संबंधित कार्यों में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुनीम कुलदीप, अभे सिंह, गोपाल, रतन, रामभूल, राजू, मंगत, सुखदेव और विक्रम ने बताया कि अदाणी साइलो में गेहूं खरीद के लिए तैनात कर्मचारी अक्सर दिन के समय घंटों तक अपनी सीट से गायब रहते हैं। ऐसे में उन्हें खरीदे गए गेहूं के बिल जमा करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले ही गेहूं खरीद की प्रक्रिया काफी जटिल है, जिसे पूरा करने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है। गेट पास से लेकर आई-फॉर्म जनरेट करने तक करीब आठ अलग-अलग बिंदुओं की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इसके बाद जब भुगतान प्रक्रिया के लिए आई-फॉर्म तैयार कर जमा करवाने की बारी आती है, तो संबंधित कर्मचारी सीट पर मौजूद नहीं मिलते, जिससे काम और अधिक विलंबित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनिमों का यह भी कहना है कि शाम 4:30 बजे के बाद खरीद एजेंसी के अधिकारी अपनी सीट छोड़कर चले जाते हैं, जबकि अदानी साइलो में 24 घंटे गेहूं की खरीद जारी रहती है। ऐसे में कार्य प्रभावित होता है और उन्हें बेवजह घंटों इंतजार करना पड़ता है। खरीद एजेंसी हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन के मैनेजर राजेश ने कहा कि अदानी साइलो के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed