{"_id":"6283f70ac2459273d72fe135","slug":"mandeep-and-sudha-ran-the-fastest-kaithal-news-knl1085313194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज दौड़े मनदीप और सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे तेज दौड़े मनदीप और सुधा
विज्ञापन
05-ढांड। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में मंगलवार को हुई 48वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 200 और 100 मीटर दौड़ में सुधा और मनदीप अव्वल रहे। इसी प्रकार जैवलिन में मथुरा और दीपक ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 200 मीटर पुरुष दौड़ में क्रमश: बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष मनदीप प्रथम, सचिन द्वितीय स्थान एवं सचिन बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर महिला दौड़ में बीएससी स्पोर्ट्स प्रथम वर्ष सुधा ने पहला स्थान हासिल किया। ज्योति द्वितीय व ईशा तृतीय रहीं। इसी प्रकार पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में भी बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष मनदीप अव्वल रहे। सचिन ने द्वितीय स्थान एवं दीनेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीएससी प्रथम वर्ष की सुधा अव्वल रहीं। ईशा ने द्वितीय स्थान एवं ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष जैवलिन में बीएससी स्पोर्ट्स तृतीय वर्ष दीपक अव्वल रहे। ओमजीत डीएसपीई, द्वितीय वर्ष ने दूसरा स्थान व बीएससी स्पोर्ट्स से सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला जैवलिन में बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष की छात्रा मथुरा रहीं। ईशा ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग की लांग जंप में बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष मनदीप ने प्रथम स्थान, डीएसपीई द्वितीय वर्ष के छात्र ओमजीत ने द्वितीय स्थान एवं सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला लांग जंप में बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष की छात्रा मथुरा ने प्रथम स्थान, ईशा ने द्वितीय एवं ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष डिस्कस थ्रो में डीएसपीई द्वितीय वर्ष के छात्र ओमजीत ने प्रथम, अनमोल ने द्वितीय एवं सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार महिला डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में माफी ने प्रथम स्थान, मथुरा ने द्वितीय स्थान एवं अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक समिति के उपप्रधान कंवर सिंह व प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर डा. ईश्वर सिंह, डा.कुसुम, डा. संदीप, डा. पुष्पा, डा. ममता सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।