फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Management should stop action on pending salary, otherwise there will be Rosh performance: Daduwal

लंबित वेतन पर कार्रवाई बंद करे प्रबंधन, नहीं तो होगा रोष प्रदर्शन : दादूवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Management should stop action on pending salary, otherwise there will be Rosh performance: Daduwal
गुहला-चीका। मीरी-पीरी संस्थान में तीन माह से लंबित वेतन के लिए कर्मचारियों और चिकित्सकों की ओर से उठाई गई आवाज के बाद हुई कार्रवाई का मामला तूल पकड़ गया है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने प्रबंधन से कर्मचारियों व चिकित्सकों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेने और लंबित वेतन जारी करने की मांग की है। दादूवाल ने कहा कि वेतन मांगना कर्मचारियों का अधिकार है, अपराध नहीं। उन्होंने संघर्ष समिति के प्रधान प्रितपाल सिंह व कोषाध्यक्ष तरसेम सिंह के निलंबन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद टिक्कों को हटाने और अन्य कर्मचारियों और चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है। दादूवाल ने चेतावनी दी कि निलंबन व नोटिस वापस लेकर लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो एचएसजीएमसी सदस्यों के साथ कर्मचारियों व चिकित्सकों के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed