फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Continuous dialogue with the people is our priority: Naveen

जनता के साथ निरंतर संवाद हमारी प्राथमिकता : नवीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Continuous dialogue with the people is our priority: Naveen
जिन्दल हाउस में कार्यकर्ताओं से बात करते सांसद। विज्ञ​प्ति
कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने रविवार को कैथल स्थित जिंदल हाउस में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी समस्याएं लेकर सांसद से मिलने पहुंचे। सांसद ने जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल समाधान कराया। अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करवाने के निर्देश अपनी टीम को दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ निरंतर संवाद हमारी प्राथमिकता है। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने से जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति का पता चलता है और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी तरीके से काम किया जा सकता है। भोजन के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत भी की। इस मौके पर तेजवीर सिंह पूर्व विधायक, नरेंद्र सरपंच जुलानीखेड़ा, करोड़ा डेरा से बाबा खुशी नाथ, राजपाल तंवर और संदीप ढुल उपस्थित रहे।

जिन्दल हाउस में कार्यकर्ताओं से बात करते सांसद। विज्ञप्ति

जिन्दल हाउस में कार्यकर्ताओं से बात करते सांसद। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed