फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kanha Ji prefers winged crown and turbans decorated with shiny stones

Kaithal News: कान्हा जी के लिए मोरपंख मुकुट और चमकदार स्टोन से सजी पगड़ियां बनी पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kanha Ji prefers winged crown and turbans decorated with shiny stones
बाजार में उपलब्ध ठाकुर जी के मुकुट व पगडिय़ां। संवाद
कलायत। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में लड्डू गोपाल जी के शृंगार के सामान के लिए दुकानें पूरी तरह से सज गई हैं। बाजारों में लड्डू गोपाल और कान्हा जी के लिए आकर्षक व सुंदर मुकुट और पगड़ियां उपलब्ध हैं। विक्रेता बब्बू शर्मा ने बताया कि मोरपंख मुकुट की अधिक मांग है, भगवान कृष्ण को मोरपंख अति प्रिय है, इसलिए मोरपंख और जरी के काम वाले मुकुट बाजार में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा रंग-बिरंगे मोतियों, कुंदन और चमकदार स्टोन से सजी हुई पगड़ियां जो कान्हा जी को राजसी लुक देती हैं उनकी भी मांग है। इसके साथ साथ वेलवेट, सिल्क और नेट के कपड़ों से बनी मुलायम और डिजाइनर पगड़ियां भी उपलब्ध हैं जो पीला, लाल, नीला, हरा और गुलाबी जैसे विभिन्न में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कलगी और फूलों वाले मुकुट
ज्योति देवी ने बताया कि श्रद्धालुओं में पारंपरिक राजस्थानी और वृंदानी शैली की पगड़ियां, जिन पर सुंदर कलगी और हस्तनिर्मित कपड़ों के फूल जड़े होते हैं, वे भी श्रद्धालुओं की पसंद बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

साइज और कीमत
पगड़ी और मुकुट लड्डू गोपाल के आकार के अनुसार 0 नंबर से लेकर बड़े विग्रहों तक आसानी से मिल जाते हैं। साधारण फैंसी पगड़ियां बाजार में 30 से 50 रुपये तक शुरू हो जाती हैं। भारी स्टोन वर्क, जरी और मोरपंख वाले डिजाइनर मुकुट-पगड़ी सेट 100 से 500 रुपये कीमत तक उपलब्ध होते हैं।

बाजार में उपलब्ध ठाकुर जी के मुकुट व पगडिय़ां। संवाद

बाजार में उपलब्ध ठाकुर जी के मुकुट व पगडिय़ां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed