फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Man dies after car falls into drain while learning to drive

Kaithal News: चलाना सीखते समय ड्रेन में गिरी कार, युवक की मौत

Wed, 06 May 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Man dies after car falls into drain while learning to drive
मृतक राहुल की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में मंगलवार की सुबह एक कार बेकाबू होकर सड़क के साथ लगती ड्रेन में पलट गई। 15 दिन पहले खरीदी यह कार 20 वर्षीय राहुल की मौत का कारण बन गई। यह घटना अंबाला रोड-खुराना रोड के बीच स्थित सूखी ड्रेन के पास हुई, जहां कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरी।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने बताया कि राहुल ने करीब 15 दिन पहले ही यह पुरानी कार खरीदी थी और वह उसी को चलाना सीखने के लिए सुबह के समय सुनसान सड़क पर गया था। इसी दौरान अचानक वाहन पर से उसका नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे ड्रेन में जा गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहुल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में शव को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा और ताऊ के साथ रहकर करता था मजदूरी

मृतक राहुल अंबाला रोड स्थित ड्रेन के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में पिछले करीब 10 वर्षों से रह रहा था। उसका जीवन संघर्षों से भरा रहा। पिता का पहले ही निधन हो चुका था, जबकि मां उसे दादा-दादी के पास छोड़कर कहीं और चली गई थी। वह अपने चाचा और ताऊ के साथ रहकर मजदूरी करता था और उसी से अपना गुजारा करता था। परिजनों के अनुसार, राहुल ने मेहनत की कमाई जोड़कर हाल ही में पुरानी कार खरीदी थी। वह बेहद उत्साहित था और कार चलाना सीख रहा था, लेकिन यह खुशी कुछ ही दिनों में मातम में बदल गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक राहुल की फाइल फोटो।

मृतक राहुल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed