{"_id":"662ae10302f47259930cacf4","slug":"malpractice-with-girl-students-will-not-be-tolerated-under-any-circumstances-renu-bhatia-kaithal-news-c-18-1-knl1004-376248-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के साथ अनाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : रेणू भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के साथ अनाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : रेणू भाटिया
Fri, 26 Apr 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। एक प्राध्यापक की ओर से छात्राओं से गलत हरकतें करने का मामला सामने आने के बाद वीरवार को हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया कन्या महाविद्यालय चीका का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अनाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं से मामले की जानकारी ली। साथ ही उन्हें कानूनी साक्षरता व साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया।
रेणू भाटिया ने कहा कि कानून ने छात्राओं को बहुत सारी शक्तियां दी हैं। यदि कोई भी व्यक्ति उनके साथ गलत आचरण करता है तो वे तुरंत स्कूल या कालेज प्रशासन को सूचित करें। यदि स्कूल या कालेज प्रशासन उनकी मदद नहीं करता तो वे महिला आयोग और शासन-प्रशासन से शिकायत कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं सोशल मीडिया एकाउंट को प्राइवेट रखें और यदि उन्हें कोई गलत मैसेज करता है तो उसकी साइबर सेल में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कन्या महाविद्यालय चीका के मास कम्युनिकेशन के प्राध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ गलत आचरण करने व उनके व्हाटसएप ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक भेजने का मामला सामने आया था। आरोप है कि कई स्तर पर जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद कालेज प्रशासन आरोपी प्राध्यापक को बचाने में लगा रहा।
विज्ञापन
ऐसे में स्थानीय लोगों ने मामले को महिला आयोग तक पहुंचाया था। उसके बाद महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी प्राध्यापक पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए सरकार को लिखा था। इसके बाद वीरवार को महाविद्यालय पहुंची रेणू भाटिया ने छात्राओं से अलग-अलग बात की और स्कूल स्टाफ का उनके साथ व्यवहार पर जानकारी ली।
छात्राओं ने बताया कि आरोपी प्राध्यापक का सभी छात्राओं के प्रति व्यवहार गलत रहता था। इस दौरान उन्होंने स्कूल में लगाई शिकायत बॉक्स को भी खोला और उसमें डाली गई शिकायतों को देखा। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे निडर बनें और किसी भी गलत हरकत को बर्दाश्त ना करें। यदि कोई उनके साथ छेड़छाड़ या कुछ गलत आचरण करता है तो उसकी तुरंत पुलिस या प्रशासन को शिकायत करें।
महिला अध्यक्ष ने छात्राओं को शिकायत करने के लिए सरकारी नंबर के साथ अपना निजी नंबर भी दिया। इस मौके पर उनके साथ पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की अधिवक्ता मिस आकांक्षा यादव व साइबर सेल कैथल से सुधांशु भी मौजूद रहे। विदित हो कि उक्त मामला उजागर होने के बाद आरेपी प्राध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कॉलेज से बर्खास्त कर दिया गया था।