फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make sure to follow the code of conduct: Supervisor

आचार संहिता का पालन करें सुनिश्चित : पर्यवेक्षक

Sat, 14 Sep 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Make sure to follow the code of conduct: Supervisor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षकों ने अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंेने आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने पर खास जोर दिया। इस दौरान खर्च व पुलिस पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने चुनाव की तैयारी की विस्तृत रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। सामान्य पर्यवेक्षक वीजे राजपूत ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से चुनाव को सम्पन्न करवाएं। आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उल्लंघन करने पर तुरंत एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन


कहा कि सभी आरओ बूथ का स्वयं निरीक्षण करे और बिजली, पानी, शौचालय तथा रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सामान्य पर्यवेक्षक पुष्पांजलि दास ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव तैयारी से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को भी गंभीरता से लें ताकि चुनाव से जुड़ी तैयारी में किसी स्तर पर कमी ना रहे। जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव करवाएं। पुलिस पर्यवेक्षक जी शिवा कुमार ने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने में पुलिस की अहम भूमिका है। पुलिस फोर्स सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न करवाएं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।

खर्च पर्यवेक्षक अशोक कुमार ने कहा कि इलेक्शन खर्च की मॉनिटरिंग की जा रही है व टीमें पूरी सतर्कता के साथ खर्च रिपोर्ट तैयार करें। सभी नोडल अधिकारी समय पर रिपोर्ट प्रेषित करें। एफएसटी, एसएसटी आदि टीमें अलर्ट मोड पर कार्य करें और किसी भी प्रकार के अवैध शराब, नशा या कैश की आवाजाही पर नजर बनाए रखें और उसे सीज करें।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिला की चारों विधानसभाओं में 807 बुथ बनाए गए हैं। जिला में 8 लाख 24 हजार 408 मतदाता हैं। जिला में एसएसटी की 13 टीमें, एफएसटी की 12 टीमें, वीएसटी की 8 टीमें, वीवीटी की 4 टीमें, अकाउंट की 4 टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा 33 जोनल मैजिस्ट्रेट, 64 सैक्टर ऑफिसर तथा 807 बीएलओ लगाए गए हैं।


चारों विधानसभाओं के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाना ही जिला प्रशासन का लक्ष्य है। इस मौके पर एडीसी दीपक बाबू लाल कारवा, कैथल आरओ एवं एसडीएम अजय सिंह, गुहला आरओ एवं एसडीएम कृष्ण कुमार, पूंडरी आरओ एवं आरटीए गिरिश कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी ललित कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed