{"_id":"2bacffab26b072a2819d6ad41cd1d6d2","slug":"make-final-goal-for-achivement-vania-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजिल पाने के लिए लक्ष्य बनाना जरूरी : वानिया मिश्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजिल पाने के लिए लक्ष्य बनाना जरूरी : वानिया मिश्रा
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
मिस इंडिया-2012 वानिया मिश्रा ने कहा कि आज बेटियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए अनेक अवसर मिल रहे हैं। बेटियां लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें तो निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। कैथल में आयोजित एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने पहुंचीं मिश्रा ने कहा कि आज भी देश में ऐसे कई इलाके हैं जहां बेटियों को ज्यादा अवसर नहीं दिए जाते।
उनके सपने मन में ही रह जाते हैं अगर मां-बाप अपनी बेटियों को उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें तो वे देश और प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है। देश में अभी भी कई ऐसे गांव हैं, जहां बेटियों का निरादर किया जाता है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को अपना संदेश देते हुए कहा कि आज सोशल साइट्स सहित इंटरनेट ने काफी अवसर प्रदान कर दिए हैं।
विज्ञापन
युवतियां इंटरनेट की सहायता से अपने सपनों को सच कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, केवल मेहनत से ही हम आगे बढ़ सकते हैं।