फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mahavir becomes state president of Kamera Varg Union

Kaithal News: महावीर बने कमेरा वर्ग यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 18 Jun 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Mahavir becomes state president of Kamera Varg Union
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हनुमान वाटिका में सोमवार को हुई किसानों की बैठक में सहमति के आधार पर भारतीय किसान मजदूर कमेरा वर्ग यूनियन गठन किया। साथ ही इसके प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी महावीर चहल नरड़ को दी गई। इस मौके पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर के समर्थन में संगठन ने आवाज भी बुलंद की।

भारतीय किसान मजदूर कमेरा वर्ग यूनियन का युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मागो माजरी को और बलकार मलिक खुराना को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अलावा कृष्ण मालखेड़ी को जिला महासचिव, सुरेंद्र प्योदा को सहलाकर, बिंदर सिरटा को ब्लॉक प्रधान, सोनू बड़सीकरी कलायत ब्लॉक प्रधान, मनोज नीमवाला को राजौद ब्लाक प्रधान, दीप लैलर को जिला आईटी सैल का व अमित घनघस को युवा ब्लॉक प्रधान और कुड़ा राम पबनावा को हरियाणा का महासचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय किसान मजदूर कमेरा वर्ग यूनियन ने कंगना रनौत के विरोध में आवाज बुलंद की। साथ ही कुलविंदर कौर को इंसाफ दिलाने के लिए नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष महावीर चहल ने कहा कि जहां भी अपनी बहन-बेटियों के साथ अत्याचार होगा, उनके पक्ष में आवाज उठाई जाएगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मागो ने कहा जब तक कुलविंदर कौर को इंसाफ नहीं मिलता हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रधान बलकार खुराना ने कहा किसान मजदूर कमेरा वर्ग यूनियन हर वर्ग की लड़ाई आगे होकर लड़ने के हर समय तैयार रहती हैं, चाहे किसान की बात हो चाहे किसी भी गांव का मुद्दा या बहन बेटियों के गर्ल कॉलेज राजौंद बनाने का या कमालपुर गांव के लिए पुल बनाने की बात हो, हम हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अंत में सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला उपायुक्त कैथल और तहसीलदार रविंद्र हुड्डा को सौंपा। इस मौके पर कुलदीप नैन, सरपंच प्यारा चहल, बलबीर नरड़, नरेंद्र प्रजापति, मनोज नीमवाला, मनोज ग्योंग, मनजीत मानस, धीरा बाब लदाना, रामचंद्र खुराना, राधा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed