फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharishi Valmiki Ashram will have better days, Rs 1 crore released

Kaithal News: महर्षि वाल्मीकि आश्रम के दिन बहुरेंगे, एक करोड़ रुपये जारी

Fri, 30 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 30 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki Ashram will have better days, Rs 1 crore released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर तट के नजदीक स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। वार्ड-आठ के अधीन आने वाले इस आश्रम को विकसित करने को पहले चरण मेंं करीब एक करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आग्रह पर बजट नगर पालिका को भेजा है। विकास कार्यों को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की कार्यवाही नगर पालिका की ओर से पूरी की जानी है।

समाजसेवी संगठनोंं का कहना है कि काफी लंबे समय से आश्रम में विकास कार्यों की दरकार रही है। पूर्व में जो निर्माण कार्य शुरू किया गया वह अधूरा है। जबकि इसके आंगन मेंं आधुनिक भवन, सभागार, पुस्तकालय, पेयजल, पानी निकासी, चारदीवारी, हरियाली व अन्य सुविधाओं की दरकार रही है।
विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर विकास कार्यों को गति देने का मुद्दा कमलेश ढांडा के राज्य मंत्री रहते हुए प्रमुखता से उठा था। उस दौरान उन्होंने एक बड़ा बजट विभिन्न विकास कार्यों के लिए जारी किया था। इसके तहत भवन का निर्माण शुरू किया गया। इसे पूरा करने को बजट की जरूरत है। इसके साथ ही महर्षि वाल्मीकि आश्रम को रामायण काल की तरह खास तरह से विकसित करने के लिए अलग से योजना को गतिमान करने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत ही सरकार ने करीब एक करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। जतिन बैदी, दीपक कुमार, विक्रम सिंह और अन्य युवाओं का कहना है कि महर्षि वाल्मीकि आश्रम को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को गतिमान करने में महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान में यह स्थान जंगली झाड़ियों और अव्यवस्था के बीच दम तोड़ता नजर आ रहा है। पूरे आश्रम परिसर में सफाई का नामोनिशान नहीं है। बेतरतीब फैली वनस्पति आश्रम की गरिमा को ठेस पहुंचा रही हैं। आश्रम में प्रवेश द्वार तक जाने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है।


बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी होती है। वार्ड-8 पार्षद महीपाल पंवार ने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के आग्रह पर प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करीब एक करोड़ का बजट वाल्मीकि आश्रम के विकास के लिए जारी किया है। इसका प्रारूप तैयार करते हुए धरातल पर विकास कार्य शुरू करने के निर्देश नगर पालिका को दिए गए हैं। इससे आश्रम को एक नई पहचान मिलेगी और महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओंं का प्रचार-प्रसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed