{"_id":"66e35e4226d8ff7187044e2f","slug":"mahapanchayat-approved-vinods-name-kaithal-news-c-18-1-knl1004-474112-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महापंचायत ने लगाई विनोद के नाम पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महापंचायत ने लगाई विनोद के नाम पर मुहर
Fri, 13 Sep 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत में चौथी बार हुई महापंचायत ने विनोद निर्मल के नाम पर मुहर लगाते हुए जनता की टिकट दी। स्थानीय विर्क पैलेस में आयोजित महापंचायत में कलायत निवासी विनोद निर्मल के नाम पर सहमति बनाते हुए उनके नाम की घोषणा कर दी।
गौरतलब है कि विनोद निर्मल इससे पहले हजकां के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और हलका में स्वच्छ छवि व सुख दुख के साथी के रूप में जाने जाते हैं। विनोद निर्मल ने जनता फैसले को सिर माथे लगाते हुए कहा कि 36 बिरादरी का निर्णय मंजूर है और वे पूरी निष्ठा के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला भाई भतीजा वाद, परिवारवाद व अवसरवाद से होगा।
कलायत हलका के मतदाता ने उन पर विश्वास कर चुनाव लडऩे का आदेश दिया है। चुनाव में यही विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत होगा। महापंचायत में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने साथ जाकर विनोद निर्मल का जनता की टिकट पर नामांकन करवाया।
विज्ञापन
एक करोड़ 34 लाख की प्रॉपर्टी के मालिक हैं विनोद निर्मल
कलायत। कलायत विधानसभा से महापंचायत से घोषित उम्मीदवार विनोद निर्मल ने अपना नामांकन जमा करवाया। वह इससे पूर्व हजका की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और इलाके में पहचान रखते हैं।
कलायत भाजपा से नाराज टिकटार्थियों ने भी विनोद निर्मल को अपना समर्थन दिया है। विनोद निर्मल 12वीं पास हैं और एक सफल व्यवसायी भी हैं।
चल अचल संपत्ति ः एक करोड़ 19 लाख 22 हजार 453 रुपये की चल और 15 लाख की अचल संपत्ति के मालिक हैं। उन पर 23 लाख 82 हजार 54 रुपये की देनदारी भी है। संवाद