फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mahant and goldsmith arrested for stealing one kilogram of silver from the temple's ancient ceremonial staffs.

Kaithal News: मंदिर की प्राचीन छड़ियों से एक किलो चांदी चोरी करने वाले महंत और सुनार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mahant and goldsmith arrested for stealing one kilogram of silver from the temple's ancient ceremonial staffs.
कैथल। पुलिस ने गांव रामथली स्थित बाबा दरबारपुरी की प्राचीन समाधि की दो छड़ियों से एक किलो चांदी की परत चोरी करने वाले आरोपी डेरा के महंत अमरनाथ पुरी और चांदी खरीदने वाले सुनार नानूराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब एक किलोग्राम चोरीशुदा चांदी बरामद की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि गांव रामथली निवासी महावीर शर्मा ने थाना गुहला में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार बाबा दरबारपुरी की समाधि के गद्दी वाले कमरे में दो प्राचीन छड़ियां रखी हुई थीं। इन पर चांदी की परत लगी थी। 18 अगस्त को मंदिर के कमरे की सफाई के दौरान महावीर शर्मा ने दोनों छड़ियों पर भगवा कपड़ा लिपटा देखा। कपड़ा हटाने पर छड़ियों से पुरानी चांदी की परत गायब मिली। इस बारे में उसने मंदिर के सेवादारों और महंत अमरनाथ पुरी को बुलाया। महंत से पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शिकायत के आधार पर थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


पूछताछ में सुनार को चांदी बेचने का खुलासा
मामले की जांच सीआईए कलायत की टीम ने की। पुलिस ने महंत अमरनाथ पुरी को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में महंत ने पुलिस को बताया कि छड़ियों से उतारी गई चांदी उसने रामथली स्थित दुकान के मालिक और हनुमान कॉलोनी चीका निवासी सुनार नानूराम को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुनार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से करीब एक किलोग्राम चांदी बरामद हुई है। अदालत के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed