फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made students aware about employment

Kaithal News: छात्रों को रोजगार के बारे में किया जागरूक

Fri, 12 Apr 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Made students aware about employment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग और कॅरिअर मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ ने अर्थशास्त्र और अन्य विषयों के स्नातक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन मोड में विदेशों में रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर विषय पर एक छात्र कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के पूर्व शोध विद्वान डॉ. बहराम रमेश थे, जो मूल रूप से अफगानिस्तान के रहने वाले हैं और अब जर्मनी में कार्यरत हैं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने वर्तमान समय में इस कार्यशाला की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला, जब विद्यार्थी उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए उत्सुकता से पलायन कर रहे हैं। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सूरज वालिया ने वक्ता का स्वागत किया और उन्हें दर्शकों से परिचित कराया। डॉ. बहराम ने जर्मनी सहित विकसित देशों में विभिन्न रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसरों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने उच्च अध्ययन के लिए विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न फैलोशिप/छात्रवृत्ति पर भी चर्चा की। डॉ. रमेश ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता पाने के लिए तीन एच (सद्भाव, कड़ी मेहनत और मानवता) के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दस वर्षों से अधिक समय तक भारत में रहने के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक/संरक्षक के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए भी मार्गदर्शन दिया। डॉ. रितु वालिया ने हमारे विद्यार्थियों को प्रेरित करने और मार्गदर्शन करने के लिए डॉ. बहराम को धन्यवाद दिया। विद्यार्थियों ने डॉ. बहराम से अपने करियर के बारे में भी सवाल पूछे। कार्यशाला में अस्सी से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस ऑनलाइन कार्यशाला में डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. पूजा मित्तल, यशपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed