{"_id":"66f208ac645536865c0dbb28","slug":"made-people-aware-on-waste-management-kaithal-news-c-18-1-knl1004-482879-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कचरा प्रबंधन पर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कचरा प्रबंधन पर लोगों को किया जागरूक
Tue, 24 Sep 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नगर पालिका ने कलायत शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसके तहत वार्ड पांच स्थित चौपाल में बैठक हुई। पालिका सचिव पवन शर्मा द्वारा तय कार्ययोजना अनुसार साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान सुपरवाइजर नवीन राणा, सुगम स्वच्छता टीम मास्टर प्रशिक्षक किरण व सिवानी ने गिला-सूखा कचरा एकत्रित करने के तौर तरीके बताए। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर सफाई के तहत स्वच्छता का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत न केवल डोर टू डोर एजेंसी टीम कचरा एकत्रित कर रही है बल्कि इसका निस्तारण बेहतर ढंग से किया जा रहा है। घर मेंं कचरे को अलग-अलग रखें। इसके बाद वाहन मेंं गीला और सूखा कचरा डालें। संवाद