फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   made iti students aware about cyber fraud

Kaithal News: आईटीआई के विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बारे में किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
made iti students aware about cyber fraud
पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते इंजीनियर रवींद्र कुमार। विज्ञ​प्ति
कलायत। गांव पिंजुपुरा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साइबर सुरक्षा व वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस विभाग से एएसआई अमृत और हेड काॅन्स्टेबल कृष्ण ने साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड, एटीएम या डेबिट कार्ड संबंधी विवरण और निजी जानकारी साझा न करें। इंजीनियर रवींद्र कुमार ने संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। विद्यार्थियों को साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। प्राचार्य भूपेंद्र पाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदारी से रहने के लिए जागरूक करते हैं।

पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते इंजीनियर रवींद्र कुमार। विज्ञप्ति

पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते इंजीनियर रवींद्र कुमार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed