फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware by giving training on direct sowing of paddy

Kaithal News: धान की सीधी बिजाई का प्रशिक्षण देकर किया जागरूक

Wed, 11 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Made aware by giving training on direct sowing of paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कृषि विभाग ने बात्ता, कुराड, कैलरम व शिमला गांव में शिविर लगाकर किसानों को धान की सीधी बिजाई का प्रशिक्षण दिया। साथ ही इसके फायदे बताते हुए जागरूक भी किया।

खंड कृषि अधिकारी डाॅ. विजय मान ने किसानों को बताया कि धान की सीधी बिजाई करने पर किसान को 4500 रुपये प्रति एकड़ की दर से अनुदान मिलता है। इसी तरह से मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत 8000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किल्ले व मुरब्बा नंबरों की सही पहचान करके धान की सीधी बिजाई के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा।

उन्होंने बताया कि जिले में अबकी बार धान की सीधी बिजाई के लिए 15 हजार एकड़ का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई के लिए पहले खेत को समतल करना होगा। उसके बाद किसान बिजाई कर सकता है। पारंपरिक रोपाई विधि के स्थान पर डीएसआर तकनीक को बढ़ावा दिया जाए तो इससे 30 से 35 प्रतिशत पानी की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण श्रम लागत में कमी और समय की बचत होती है। उन्होंने किसानों को बीजों की गुणवत्ता, बिजाई का सही समय तथा खरपतवार नियंत्रण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी डा. नरेश नैन ने किसानों को बताया की मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत कोई भी किसान जो धान को छोड़कर अन्य फसलों जैसे, कपास, मक्का, चारा को उगाएगा। उसको प्रति एकड़ 8000 रुपये अनुदान प्रदान किया जाएगा।

असिटेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर रमेश समध्यान ने किसानों से मिट्टी की गुणवत्ता की जांच करवाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मृदा की जांच के बाद ही जिन उवर्रकों व सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता है वे ही प्रयोग में लाए जाएं। फसलों में जरूरत से अधिक डाली गई खाद की मात्रा फसलों में कीटों व बीमारियों को तो आकर्षित करती ही है। इसके साथ में हमारी मिट्टी के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डालती है। हमें रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाली मिट्टी की बंजरता एवं पर्यावरणीय नुकसान के प्रति सचेत रहना चाहिए।


इस मौके पर डॉ. जोगिंद्र सिंह, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. राजेश मोर, कृषि पर्यवेक्षक डॉ. ऋषिपाल, राकेश कुंडू, विशाल अजय, विवेक, नरेंद्र, गुरदीप सिंह, प्रगतिशील किसान जोनी राणा, विनोद राणा, प्रदीप राणा संदीप नरवाल, कृष्ण, ईश्वर सिंह, रणबीर सिंह गंगादयाल व जोगिंदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed