{"_id":"68040130798d3452550ce897","slug":"made-aware-about-not-taking-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-628099-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा न करने के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा न करने के बारे में किया जागरूक
Sun, 20 Apr 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस के नशा जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को कैथल की अनाज मंडी सहित अन्य स्थानों पर लाेगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर जागरूकता टीम में एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह शामिल रहे।
एसपी राजेश कालिया ने कहा कि नशा मुक्त अभियान तहत जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। नशे का सेवन व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है। इसके साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है, जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है वह पैसे ना होने पर आपराधिक वारदात अंजाम देने शुरू कर देते हैं।
युवा वर्ग नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें। खेल हमे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते है। नशा शौक से शुरू होकर मौत तक ले जाता है। इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां होती है। इससे हमारा परिवार भी परेशान होता है। इलाज में बड़ी रकम खर्च होती है।
विज्ञापन
नशा करने से समाज में इज्जत भी नही रहती। जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो सबसे पहले नशे से दूर रहना होगा। नशे से दूर रहेंगे तो जीवन में हर वो लक्ष्य पा सकते है जिसकी हम कल्पना करते है।
आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने की जरूरत है। आमजन स्वयं नशे से दूर रहकर समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने बारे प्रेरित करें। जिला व गांव को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें।