{"_id":"6797eaa2440944f39c0fcf62","slug":"made-aware-about-not-taking-drugs-in-rural-tour-programmade-aware-about-not-taking-drugs-in-rural-tour-program-kaithal-news-c-18-1-knl1004-568876-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम में नशा न करने के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम में नशा न करने के बारे में किया जागरूक
Tue, 28 Jan 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव भ्रमण कार्यक्रम के तहत एसपी राजेश कालिया ने सोमवार को गांव कल्लर माजरा का भ्रमण करके गांव के वृद्ध, महिला आदि से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा। साथ ही ग्रामीणों को नशा न करने के बारे में जागरूक किया।
एसपी राजेश कालिया ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया गया है कि पुलिस व आमजन में दूरी ना रहें। यह पुलिस व आमजन में आपसी समन्वय बनाने के लिए है। सरकार की ओर से नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई हैं और सभी चाहते है कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो।
उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। जनता के सहयोग से ही नशे को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है तो उसे पंचायती तौर पर प्यार से समझाएं ताकि वह मुख्यधारा में लौट आए। यदि कोई व्यक्ति तस्करी करता है तो ऐसे व्यक्ति की पुलिस को सूचना दें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि नशा मुक्ति के लिए आगे आएं। इस मौके पर सभी ग्रामीणों ने नशा ना करने की व नशा मुक्त मुहिम में साथ देने की शपथ भी ली गई। इस मौके पर डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, चीका एसएचओ एसआई सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद