Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware about I Got Karmayogi portal

Kaithal News: आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल के प्रति किया जागरूक

Wed, 08 Apr 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Made aware about I Got Karmayogi portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से पुलिस लाइन कैथल में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश ने कर्मचारियों को ‘आई गॉट कर्मयोगी’ पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार, सत्र के दौरान डीएसपी ने बताया कि ‘आई गॉट कर्मयोगी’ एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से पुलिस कर्मचारी अपनी कार्यक्षमता, कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ कर सकते हैं। इस पोर्टल पर विभिन्न विषयों से संबंधित ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं, जो कर्मचारियों को अपने कार्य में और अधिक दक्ष बनने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग और उसकी प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही डीएसपी ने तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि इनकी समझ प्रत्येक पुलिस कर्मचारी के लिए अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान के नाम पर ठग रहे जालसाज : एसपी

कैथल। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने आमजन को साइबर अपराध से सचेत करते हुए बताया कि ठग अब नए तरीके से ठगी कर रहे हैं। जालसाज खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर व्हाट्सएप पर ट्रैफिक चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजते हैं।


एसपी ने बताया कि कोई व्यक्ति जैसे ही इस फाइल को डाउनलोड और खोलता है, उसका मोबाइल फोन हैक हो जाता है। ठग बैंकिंग डिटेल्स, व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी तक पहुंच बना लेते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, हैक किए गए फोन से ठग उसी एपीके फाइल को उपयोगकर्ता के सभी व्हाट्सएप ग्रुप्स में भेज देते हैं, ताकि और लोग फाइल डाउनलोड करें और नए शिकार बने। संवाद



एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखे हुए है, लेकिन आमजन की सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।



पुलिस की चेतावनी और सुझाव:
किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें।

व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर आए चालान संबंधी संदेशों पर विश्वास न करें।

आरटीओ चालान केवल सरकारी पोर्टल/वेबसाइट, एम परिवहन, या ई-चालान जैसे अधिकृत ऐप पर ही देखें।

यदि गलती से फाइल डाउनलोड हो जाए तो तुरंत मोबाइल का इंटरनेट बंद करें और फाइल को डिलीट करें।

किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाना/साइबर पुलिस स्टेशन पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed