Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lord Vishwakarma ideals provide inspiration for hard work and honesty Satpal Jamba

भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों से मिलती है मेहनत और ईमानदारी की प्रेरणा : सतपाल जांबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma ideals provide inspiration for hard work and honesty Satpal Jamba
पुंडरी मार्ग पर विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा, भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा व
राजौंद। पूंडरी मार्ग पर जांगड़ा समाज की ओर से विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा और भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और समाज के लोगों को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दीं। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्पकला और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनके आदर्श हमें मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ काम करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करना चाहिए। किसी भी समाज की तरक्की में मेहनतकश लोगों और उनके हुनर का महत्वपूर्ण योगदान होता है। युवाओं को भी अपने कौशल को निखारने और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा ने भी समाज के लोगों को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व पार्षद व समाजसेवी काका राणा उर्फ सतिंदर राणा ने भी समाज के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में जांगड़ा समाज की महिला, पुरुषों और युवाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल पर अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं उपस्थित लोगों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई। समाज के लोगों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा।

पुंडरी मार्ग पर विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा, भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा व

पुंडरी मार्ग पर विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा, भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed