फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   lockdown 4 first day crowd on the road

लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी, लोगों की आवाजाही तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
lockdown 4 first day crowd on the road
जोनी दक्ष
विज्ञापन

कैथल। लॉकडाउन-04 के पहले दिन शहर में मेले जैसा माहौल नजर आया। एक तरफ लोगों की आवाजाही तेज हुई तो दूसरी तरफ सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही। प्रशासन के आदेशानुसार लोगों को मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंस मेंनटेन रखना अनिवार्य है। इसके विपरित लोग आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। लॉकडाउन के चौथे चरण के पहले दिन ही बाजार में भीड़ में एकदम से उछाल आया। वहीं बाजार में ऑड-इवन के उल्लघंन पर लगातार दुकानें खुलने पर नगर परिषद की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
सुबह नौ बजे से ही बाजार बनी जाम की स्थिति
पुराने बस स्टैंड, छात्रावास रोड, भगतसिंह चौक, कमेटी चौक, सब्जी मंडी सहित अन्य जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। छात्रावास रोड पर तो हालात ऐसे बने हुए थे कि चारों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सोमवार को बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के पास उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी नन्ही देवी ने कहा कि नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए शहर में पुलिस की गाडिय़ां तैनात की जाएंगी। ये गाडिय़ां शहर में घूमकर स्थिति को नियंत्रित करेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed