{"_id":"6436fcf978ef61ecce076da4","slug":"loading-work-affected-due-to-non-operation-of-portal-kaithal-news-c-18-1-89573-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोर्टल न चलने से लदान कार्य हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोर्टल न चलने से लदान कार्य हो रहा प्रभावित
Thu, 13 Apr 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। जिस प्रकार से मंडियों में गेहूं लेकर आने वाले किसानों के लिए गेट पास ऑनलाइन काटे जाते हैं। उसी तर्ज पर मंडियों से गेहूं के लदान के लिए भी सरकार की ओर से ऑनलाइन आदेश जारी किए जाने हैं,ष विभाग का पोर्टल न चलने व गेहूं भंडारण वाले गोदामों की लोकेशन व नाम ऑनलाइन शो ना होने से ऑफलाइन लदान प्रभावित हो रही है। लदान न होने से चीका की अनाज मंडियों में गेहूं की बोरियों के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।
चीका की मंडियों में बुधवार तकसवा चार लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से अधिकतर गेहूं तुलाई के बाद बोरियों में भरा जा चुका है, लेकिन लदान के आदेश न मिलने के चलते गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा। इतनी ज्यादा मात्रा में गेहूं की बोरियां मंडियों में पड़ी रहने के चलते अब नया गेहूं डालने के लिए जगह ही नहीं बची है। इससे गेहूं लेकर आने वाले किसानों को दिक्कत हो रही है। यदि मौसम खराब होता है तो इतनी ज्यादा मात्रा में खुले आसमान के नीचे पड़े गेहूं के खराब होने की आशंका बनी रहेगी है। अतिरिक्त अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान रुलदू राम ने कहा कि लदान को लेकर सरकार की ओर से किए गए सभी प्रबंध फेल साबित हो रहे हैं, जिसका खामियाजा आढ़ती व किसानों को उठाना पड़ रहा है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिन गोदामों में गेहूं भंडारण के लिए गेट पास काटे जाने हैं उनके गोदामों के नाम ऑनलाइन शो नहीं हो रहे हैं। इस कारण लदान का कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या को दूर कर लदान का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।