फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Loading slow, workers strike in Siwan Mandi

Kaithal News: लदान धीमा, सीवन मंडी में मजदूरों ने की हड़ताल

Fri, 26 Apr 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Loading slow, workers strike in Siwan Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। अनाज मंडी में मजदूरों ने वीरवार को हड़ताल कर दी। लदान बहुत धीमा होने के कारण मंडी में गेहूं की बोरियां बहुत अधिक बकाया पड़ी हैं और लदान के लिए जो गाडिय़ां लगी हैं उनकी संख्या बहुत कम है। इसके चलते मंडी में गेहूं की बोरियां अटी पड़ी हैं। गाड़ियों की संख्या कम होने के कारण मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। लदान धीमा होने के कारण मजदूरों को उनकी पूरी दिहाड़ी तक नहीं मिल पा रही है। इसी का विरोध करते हुए मजदूरों ने सीवन मंडी में हड़ताल कर दी और काम बंद रखा व नारेबाजी की।

नाराज मजदूरों का कहना था कि एक आढ़ती के पास केवल एक ही गाड़ी दिन में आती है। यदि उसे भरा जाता है और मजदूरों को अपनी मजदूरी का हिसाब लगाएं तो उन्हें 100 रुपये प्रति दिन की दिहाड़ी भी नहीं मिल पा रही है। इससे उनका गुजारा होना कठिन है। इसके बारे में ठेकेदार को भी बोला गया है कि गाडिय़ों की संख्या बढ़ाई जाए और साथ ही मार्केट कमेटी के अधिकारियों को भी बोला गया है, परंतु गाडिय़ों की संख्या बढ़ाई नहीं गई है। जब तक गाड़ियों की संख्या बढ़ाई नहीं जाती है वह हड़ताल पर रहेंगे और लदान का कार्य रुका रहेगा।
विज्ञापन


सीवन मंडी के प्रधान अमरेंद्र खारा ने कहा कि सीवन मंडी में लदान का कार्य बहुत ही धीमा चल रहा है। इस समय मंडी में करीब तीन लाख बैग गेहूं पड़ा है, जिसका लदान होना बाकी है। परंतु गाड़ियों की संख्या कम होने के कारण बहुत बहुत परेशानी हो रही है। मंडी के सभी आढ़ती मजदूरों के साथ हैं और उनकी मांग जायज भी है। यदि उन्हें उनकी मजदूरी ही पूरी नहीं मिल पाएगी तो मंडी में काम कौन करेगा। इसके साथ ही गेहूं मंडी में पड़ी है तो उसमें घटौती भी हो रही है जिसकी जिम्मेदारी आढ़ती की होती है लेकिन लदान धीमा होने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। यदि लदान न होने के कारण घटौती होती है तो उसका जिम्मेदार ठेकेदार होगा और जो भी नुकसान होगा वह ठेकेदार से भरपाई करनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ कृष्ण गर्ग, हैप्पी बंसल, विनोद बंसल, विवेक गोयल, संगीत बंसल, जितेंद्र सरदाना आदि मौ
विज्ञापन
विज्ञापन

जूद थे।

उधर, सीवन मंडी में ठेकेदार अनिल ने बताया कि इस समय मंडी में 13 गाड़ियां लदान में लगी हुई हैं। प्रत्येक गाड़ी 3 से 4 चक्कर प्रतिदिन लगा रही है। जल्द ही गाड़ियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा और लदान के कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed