फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Little scientists did wonders in science exhibition

कैथल: विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने किया कमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Little scientists did wonders in science exhibition
07-कैथल। बीआरडीएम स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यातिथि व अभिभावक। - फोटो : Kaithal
कैथल। बीआरडीएम पब्लिक स्कूल ने सोमवार को विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें कक्षा छह से 10वीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न तरह के मॉडलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप अधिवक्ता गौरव जैन मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. वरुण जैन व मानसी जैन ने आए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ बलबीर चौहान ने रिबन काटकर किया। कक्षा छठी से पानी का अलार्म बनाने पर हर्ष को, प्रदूषण का मॉडल बनाने पर खुशाल, युवराज व ध्रुव को और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का मॉडल बनाने पर गोरी को, कक्षा सातवीं से मानव दिल का मॉडल बनाने पर इशिका बंसल को, हाइड्रोलिक स्मार्ट सिटी का मॉडल बनाने पर दीपक, अंकुश, हन्नू, आशिष को और जल चक्र का मॉडल बनाने पर तृप्ति को ,कक्षा आठवीं से पेंडुलम लहर का मॉडल बनाने पर पूर्वा को ,डैम का मॉडल बनाने पर मन्नत को व सौर परिवार का मॉडल बनाने पर दिव्या, मुक्ता को, कक्षा नौवीं से मस्तिष्क का मॉडल बनाने पर नितेश को,सीवेज जल उपचार का मॉडल बनाने पर मन्नत,अनु,तमन्ना को व बारिश और आग डिटेक्टर का मॉडल बनाने पर तरसेम, प्रिंस गोयल, मोहित को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कक्षावार प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा से परमाणु मॉडल बनाने पर भविष्य, विवेक, रमन को, पशु सेल का मॉडल बनाने पर तानिया, हंसिका, शगुन को व मानव कान का मॉडल बनाने पर ख़ुशी को प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता घोषित किया। प्रधानाचार्य डा. वरुण जैन ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में जब तक तकनीकी शिक्षा अर्थात विज्ञान का समावेश नहीं होगा तब तक विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते, क्योंकि जीवन में हर छोटी बड़ी क्रियाओं में विज्ञान का समावेश होता है, जिसके बिना जीवन की कल्पना नही कर सकते। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक अभिवृत्ति को जागरूक करना था। स्कूल हमेशा प्रयास करता है कि विद्यार्थियों को वह हर मंच प्रदान करे, जिससे वे देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed