फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Listened to the problems of the villagers and resolved them on the spot.

Kaithal News: ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, मौके पर निपटाईं

Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Listened to the problems of the villagers and resolved them on the spot.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीएसपी बीरभान व सदर थाना कैथल प्रबंधक एसआई मुकेश कुमार ने बुधवार को खुराना गांव का ग्रामीण भ्रमण किया। इस दौरान डीएसपी बीरभान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उनका मौके पर ही निपटारा किया।

ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए डीएसपी बीरभान ने कहा कि आज का युवा नशे व अपराधों से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान

किया कि अपने बच्चों को नशे से बचाएं और सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि गांव में शांति का माहौल बना रहे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहे। यदि कोई गांव में नशा बेचता है या किसी किस्म का अपराध करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा व अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएसपी ने गांव में ज्यादा से ज्यादा कैमरे लगवाने बारे, अवैध शराब खुर्दें बंद करने बारे तथा ग्रामीणों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, गाडी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed