{"_id":"688e5f935b86441c890d483a","slug":"lions-club-planted-trees-in-sai-mandir-kaithal-news-c-18-1-knl1004-706666-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लायंस क्लब ने साईं मंदिर में लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लायंस क्लब ने साईं मंदिर में लगाए पौधे
Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
12 कैथल। पौधरोपण करते लायंस क्लब के सदस्य। संगठन
- फोटो : बस स्टेशन पर बना बेबी फीडिंग बूथ।
लायंस क्लब ने साईं मंदिर में लगाए पौधे
कैथल। लायंस क्लब ग्रेट ने शनिवार को साईं मंदिर की वाटिका में एक विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत पहले साईं मंदिर की वाटिका में फल, फूल एवं औषधीय पौधे लगाए गए। इसके उपरांत साईं मंदिर के बाहर आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से 300 तुलसी के पौधे व 200 फल एवं फूलदार पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधान लॉयन ज्ञान प्रकाश कुमार, लॉयन प्रवीण थरेजा, लॉयन धन सचदेवा, लॉयन रोहित नागपाल, लॉयन हेमंत सुखीजा एवं लॉयन संजीव आहूजा आदि उपस्थित रहे। संवाद
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में किया पौधरोपण
गुहला-चीका। शहीद सिपाही राजेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागल में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत एनएसएस वॉलिंटियर्स ने स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाए। प्रधानाचार्य रघबीर सिंह ने बच्चों से आह्वान किया कि वे पेड़ लगाने के लिए ग्रामीणों को भी प्रेरित करें। इस मौके पर एनएएसएएस अधिकारी सतिंदर पाल सिंह अर्चित शर्मा, नवल कालड़ा, मनदीप कौर, सुरेंद्र कुमार, साधना, दीपाली, विकास टंडन, ललित मलिक भी मौजूद रहे। संवाद