फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lions Club Central's service camp tomorrow

Kaithal News: लायंस क्लब सेंट्रल का सेवा शिविर कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lions Club Central's service camp tomorrow
कैथल। लायंस क्लब सेंट्रल की ओर से 28 फरवरी को सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम समाज सेवा और मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सेवा शिविर में रक्तदान शिविर, रक्तदाता पंजीकरण, नेत्रदान जागरूकता एवं पंजीकरण, निःशुल्क चिकित्सा जांच, स्वास्थ्य परामर्श, शुगर जांच और महिलाओं में कैंसर जागरूकता एवं उपचार परामर्श शामिल हैं, इसके अलावा लियो क्लब के नए सदस्यों का चयन और प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत कपड़े के थैलों का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। लायंस क्लब सेंट्रल के प्रधान लायन प्रवेश बंसल ने बताया कि रक्तदान महादान है और नेत्रदान से किसी नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन में प्रकाश लाया जा सकता है। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर नागरिकों को आवश्यक परामर्श और प्राथमिक परीक्षण प्रदान करेगा। मुख्य अतिथि उपायुक्त अपराजिता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। क्लब ने 240 दिनों में 350 सेवा कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article