फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lights lit on Diwali, 'Eclipse' in Kalayat

दिवाली पर जले दीप, कलायत में ‘ग्रहण’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lights lit on Diwali, 'Eclipse' in Kalayat
कैथल/कलायत। जिले में हर जगह दिवाली मनाई गई लेकिन कलायत में पर्व पर ‘ग्रहण’ लग गया। सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या से गमगीन ग्रामीणों ने काली दिवाली मनाई। कलायत थाना क्षेत्र के जिस गांव में इस माह सात वर्षीय मासूम बेटी की दुष्कर्म के बाद पेट्रोल छिडक़ कर निर्मम हत्या की गई थी, उसमें इस बार काली दिवाली मनाई गई। करीब 350 वर्ष से आबाद इस गांव में पहली बार ऐसा हुआ जब दीपोत्सव पर गांव ने अंधकार की चादर ओढे़ रखी। बेटी की हत्या के गम में डूबे 36 बिरादरी के लोगों ने गांव न दीप जलाए और न पटाखे चलाए।
विज्ञापन

न खुशी की मिठाई बंटी और न पकवान तैयार हुए। यहां तक कि बेटी के हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर रात्रि सात से आठ बजे एक घंटा गांव में रोशनी देने वाले सभी उपकरण भी बंद ही रखे गए। घनी आबादी के इस गांव में चार पट्टी हैं और 36 बिरादरी के लोग आपसी सौहार्द एवं भाईचारे से रहते आएं हैं। गौरतलब है नौ अक्तूबर को गांव के जंगल में एक बेटी का अधजला शव मिला था। इस वारदात को इसी गांव के एक युवक ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed