फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lights in city parks damaged, open gym equipment damaged

Kaithal News: शहर के पार्कों में लगी लाइटें खराब, ओपन जिम के उपकरण क्षतिग्रस्त

Mon, 23 Feb 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 23 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Lights in city parks damaged, open gym equipment damaged
वार्डवासियों के बीच पहुंचीं सुरभि गर्ग का महिलाओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत
कैथल। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद उचित रखरखाव न होने से शहर के प्रमुख पार्क बदहाल है। सौंदर्यीकरण और मरम्मत के नाम पर बजट तो जारी हुआ, लेकिन जमीनी स्तर पर काम पूरा नहीं किया गया है। कई पार्कों में लगी लाइटें और ओपन जिम के उपकरण खराब हैं। उन पर जग लगा चुका है।
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने से घास सूख गई है, झूले टूटे हुए हैं। साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है।सुबह-शाम टहलने आने वाले लोग गंदगी और अव्यवस्था से परेशान हैं। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से नियमित देखरेख की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के ऐतिहासिक शहीद उधम सिंह पार्क में अव्यवस्था का आलम यह है कि टूटी टाइलें, खराब पड़ी कुर्सियां और बंद शौचालय यहां आने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। पार्क में स्थापित शहीद उधम सिंह की मूर्ति भी उपेक्षा का शिकार नजर आ रही है। मूर्ति के आसपास गंदगी और झाड़ियां उगीं हुई हैं, जिससे लोगों में रोष है। केवल यही पार्क नहीं बल्कि शहर में स्थित ताऊ देवीलाल पार्क, जवाहर पार्क और चिल्ड्रेन पार्क की स्थिति भी ऐसी ही बनी हुई है। इन पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है, सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है और स्ट्रीट लाइटें या तो लगी नहीं हैं या फिर जलती नहीं हैं। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को टहलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर पार्क के चलने वाले फव्वारे बंद पड़े हैं। फव्वारे में गंदगी जमा हो गई है। देवीलाल पार्क की दीवारें टूटी पड़ी है। जिससे बेसहारा पशु अंदर आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पार्कों में नियमित सफाई कर्मचारी नहीं आते और घास की कटाई भी महीनों से नहीं हुई है।

टूटी टाइलें और उखड़े हुए रास्ते से लोग घायल हो रहे हैं। पार्क केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और सामाजिक मेलजोल का महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। यदि इनकी देखरेख सही ढंग से न हो तो नागरिकों का विश्वास प्रशासन से उठने लगता है। हर वर्ष कागजों में 40 से 50 लाख रुपये पार्कों के सुधारीकरण पर लगाए जाते हैं। नगरपरिषद के एमई वरुण कुमार ने बताया कि पार्कों की हालत को सुधारा जा रहा है। काफी पार्क सुधार दिए गए है। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed