फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Light shed on the importance of Vaisakhi festival

Kaithal News: वैसाखी पर्व के महत्व पर डाला प्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Light shed on the importance of Vaisakhi festival
कैथल। संगीत अध्यापक एवं ज्योतिषाचार्य श्याम सुंदर शर्मा ने वैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। शर्मा ने बताया कि सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह ने इस दिन अमृत पान स्वयं भी चखा था और पंज प्यारों को भी चखाया था। इस दिन खालसा पंथ की नींव रखी गई थी। इस दिन किसान अपनी पक्की फसल काटना शुरू करते हैं। इसके लिए वैसाखी का दिन शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

इस दिन नदियों एवं तालाबों पर स्नान किया जाता है, लोग नए वस्त्र पहनते हैं व बाजार से मिठाई लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि वीर, वीरांगना व देश भक्तों के बलिदान, लगन व यातनाओं के सहने से ही भारत ने आजादी पाई थी। 19 अप्रैल 1919 को जलियां वाला बाग अमृतसर में लोग जश्न मना रहे थे। अंग्रेज सैनिकों ने जनरल डायर के आदेश से निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई थीं। इसमें हजारों लोग मारे गए थे और कुआं शवों से भर गया था। उनकी याद में भी वैसाखी का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने वैसाखी पर्व की सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed