फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lift garbage from empty plots: SDM

खाली प्लॉटों से करें कूड़े का उठान : एसडीएम

Fri, 29 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Lift garbage from empty plots: SDM
कैथल। एसडीएम अजय हुड्डा ने हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस सफाई अभियान की गति और तेज करनी होगी, जिसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। एसडीएम ने कहा कि आमजन केवल अपने घरों की ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई पर ध्यान दें और गंदगी फैलने न दें। हमारा लक्ष्य राजौंद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मोहल्ला, गली और मकान अभियान के तहत साफ-सुथरा बनाया जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों की सफाई के साथ-साथ शहर के हर कोने में सफाई सुनिश्चित करें। कचरा प्रबंधन के लिए ठोस योजना बनाई जाए और लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि निस्तारण में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन


एसडीएम अजय हुड्डा ने खास तौर पर कहा कि खाली पड़े प्लॉटों से कूड़े का उठान नियमित रूप से किया जाए। पार्कों की सफाई लगातार जारी रहे और जहां भी कोई कमी मिले, उसे तुरंत दूर किया जाए। सुलभ शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कहीं भी गंदगी नजर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पौधारोपण अभियान में भी गति लाने की बात कही और अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को दस्ताने, मास्क आदि सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि वे स्वस्थ रहते हुए इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed