{"_id":"66d655fbaa36f9f347086c44","slug":"letter-of-complaint-against-former-mla-goes-viral-kaithal-news-c-18-1-knl1004-466276-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूर्व विधायक के खिलाफ शिकायत देने का पत्र वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूर्व विधायक के खिलाफ शिकायत देने का पत्र वायरल
Tue, 03 Sep 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के पूर्व विधायक के खिलाफ खिलाफ ग्राम पंचायत के एक लेटर हेड पर पत्र लिखने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में पत्र में पूर्व विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए गए।
वायरल हुए इस लेटर हेड पर भाजपा के नेताओं सहित अन्य कुछ लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। मामले में सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने चीका थाना में विधायक के खिलाफ साजिश रचने का अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
गुहला के गांव डेरा बाजीगर (कल्ल रमाजरा) के सरपंच गगन कुमार के नाम से कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को ग्राम पंचायत के लेटर हेड पर एक पत्र भेजा गया है। इसमें पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं और लिखा गया है कि उन्हें टिकट न दी जाए। इस पर सरपंच की मुहर व हस्ताक्षर भी हैं। विधयक इसी गांव का रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही कई पन्ने भी संलग्न किए गए। इन पर भाजपा के नेताओं की मुहर व हस्ताक्षर हैं। पत्र में आरोप लगाया गया है कि विधायक बनने के बाद गांव में नशे की बिक्री को बढ़ावा दिया। उनके सगे भतीजे के खिलाफ नशे से जुड़ा एक केस भी दर्ज है।
पत्र वायरल होने के बाद कल्लर माजरा गांव का सरपंच गगन सिंह चीका थाना में पहुंचा और पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात ने उनकी ग्राम पंचायत कल्लर माजरा की लेटर हेड पर पूर्व विधायक के खिलाफ अफवाह फैलाई है। वो लेटर हेड उनका है ही नहीं।
थाना चीका के जांच अधिकारी एसआई शक्ति सिंह ने बताया कि सरपंच गगन ने शिकायत दी है कि उनके लेटर हेड पर पूर्व विधायक के खिलाफ साजिश रची गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच कर रही है।